दिल्ली में किन्नर के भेष में रह रहा बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के एनएस मंडी इलाके से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है, जो अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए किन्नर के भेष में रह रहा था और अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर सेल को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की गतिविधियों की निगरानी के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के एनएस मंडी इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में एसआई सपन, एएसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम, कांस्टेबल निशांत और कांस्टेबल दीपक बांगड़ की टीम ने छापेमारी की। मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान वह भारत में रहने या यात्रा से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य जानकारियों का गहन सत्यापन किया। जांच में पुष्टि हुई कि वह बांग्लादेश का नागरिक है और बिना किसी वैध अनुमति के भारत में रह रहा था।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 57 पेटी शराब बरामद ये खबर भी पढ़े : दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 57 पेटी शराब बरामद

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह रात के समय किन्नर का भेष बनाकर अवैध गतिविधियों में शामिल होता था, ताकि उसकी वास्तविक पहचान छिपी रहे। उसने महिला जैसा दिखने के लिए जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी। वह भारी मेकअप करता था, साड़ी या सलवार-सूट पहनता था, विग लगाता था और महिलाओं जैसी आवाज व हाव-भाव अपनाकर लोगों को भ्रमित करता था। आरोपित की पहचान एमडी अब्दुल अलीम उर्फ प्रीति (24) के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक स्मार्टफोन मिला, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था। फोन की गैलरी से बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद हुए, जिनके आधार पर उसकी वास्तविक पहचान की पुष्टि हुई।

पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया। इसके बाद नियमानुसार उसे बांग्लादेश भेजने की निर्वासन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एलडीए का भूखण्ड या भवन की पंजीकरण धनराशि पर भी मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन,पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। एलडीए के...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए का भूखण्ड या भवन की पंजीकरण धनराशि पर भी मिलेगा बैंक लोन

पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारी को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीणा* द्वारा आगामी श्रावण (सावन) मास पर्व के दृष्टिगत जनपद में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारी को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

जनता के मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जौहर विश्वविद्यालय तोड़ने का आदेश : अजय राय

शिक्षा के मंदिर को गिराने का काम कर रही सरकार, लाखों स्कूलों को किये बंद : कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
जनता के मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जौहर विश्वविद्यालय तोड़ने का आदेश : अजय राय

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 17 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं...