जनता के मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जौहर विश्वविद्यालय तोड़ने का आदेश : अजय राय

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर कांग्रेस का विरोध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • शिक्षा के मंदिर को गिराने का काम कर रही सरकार, लाखों स्कूलों को किये बंद : कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

लखनऊउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर रामपुर विकास प्राधिकरण के उस आदेश को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर कटाक्ष किया, जिसमें मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर को तोड़ने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार जनता के मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कदम अधिकारियों के जरिए करा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर विकास प्राधिकरण के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा 15 जुलाई को पूर्वाह्न 11.00 बजे सुनवाई की जाती है और उसी दिन अपराह्न 4.00 बजे मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया जाता है,यह आश्चर्यजनक है और इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है।

कहा कि रामपुर के सिंघनखेड़ा गांव में मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय मो0 आजम खान ने वर्ष 2005 में बनवाया उस समय यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण में नहीं था, वर्ष 2024 में यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण में समाहित हुआ।

 रुद्रपुर बस स्टेशन में जलभराव के विरोध में सपा नेता ने राेपा धान ये खबर भी पढ़े :  रुद्रपुर बस स्टेशन में जलभराव के विरोध में सपा नेता ने राेपा धान

उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा कि जब यह गांव विकास प्राधिकरण में था ही नहीं तो नक्शा कैसे पास होता। सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार द्वारा सिर्फ चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी से ध्यान हटाने के लिए इस तरह का झूठा आदेश पारित किया गया है। कहा कि भाजपा निर्माण नहीं बल्कि विध्वंश की पार्टी है।

शिक्षा के मंदिर को गिराने का काम कर रही है। लाखों स्कूलों को बंद कर दिया। 53-54 इंजीनियरिंग कॉलेज इस वर्ष बंद कर दिए गए। जो मेडिकल कॉलेज बनाया भी तो उसमें न तो पैरामेडिकल स्टॉफ है और न ही डाक्टर हैं। सिर्फ गुजरात की निर्माण कंपनी ने निर्माण के नाम पर पैसा कमाया और वह भाग गईं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ललितपुर को मिले नए पुलिस कप्तान: संजीव कुमार बाजपेयी होंगे एसपी,

ललितपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए ललितपुर...
उत्तर प्रदेश 
ललितपुर को मिले नए पुलिस कप्तान: संजीव कुमार बाजपेयी होंगे एसपी,

क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

लखनऊ। मुद्रा बनाने के लिए उपयोग की जाने लाली ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण और सप्लाई के लिए भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

इसी दौरान घर में कुछ कहासुनी हुई लखनऊ। चिनहट में 27 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों *घटना...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

लखनऊ। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का...