श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव में दस विभूतियों का सम्मान
— महाप्रसाद वितरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का समापन शुक्रवार को भक्ति, संस्कृति और सेवा के अद्भुत संगम के साथ हुआ। समापन अवसर पर आयोजित "श्री रामस्वरूप महाराज मेमोरियल पुरस्कार समारोह" में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, खेल एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 प्रबुद्ध विभूतियों को सम्मानित किया गया। वहीं भगवान श्री जगन्नाथ के महाभोग एवं महाप्रसाद वितरण में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने सम्मानित विभूतियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मंजरी उपाध्याय, अवधेश मिश्रा, साहित्यकार अशोक पांडेय, समाजसेवी सोमनाथ कश्यप, खिलाड़ी अबु हुबैदा, चिकित्सक डॉ. एस.के. तिवारी, समाजसेवी अनिल बसिन, समाजसेवी रुपेश अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता, शिक्षाविद् अन्नपूर्णा आचारी तथा लेखक डॉ. शिलावंत सिंह शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
