पीएम मोदी ने देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे के इतिहास में दर्ज

प्रधानमंत्री ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जींद में करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन में आधुनिक तकनीक

जींद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम अब भारतीय रेलवे के इतिहास में उसी तरह दर्ज होगा, जैसे पहली रेलगाड़ी के कारण मुंबई और ठाणे का नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि भारत की यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सबसे लंबी हाइड्रोजन चालित यात्री ट्रेनों में से एक है तथा यह ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण है।

जींद के एकलव्य स्टेडियम में करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 19वीं सदी की पहचान भाप इंजन, 20वीं सदी की पहचान डीजल और बिजली से चलने वाली रेल रही, जबकि 21वीं सदी की पहचान हाइड्रोजन ट्रेन बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दुनिया के केवल तीन-चार देशों के पास हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की क्षमता है और भारत अब इस चुनिंदा समूह में शामिल हो गया है।

वजन घटाने के लिए महिला क्या खाती हैं और कौन सा व्यायाम करती हैं? ये खबर भी पढ़े : वजन घटाने के लिए महिला क्या खाती हैं और कौन सा व्यायाम करती हैं?

उन्होंने कहा कि जींद से चलने वाली 10 कोच की यह ट्रेन 3,200 हॉर्स पावर के प्रोपल्शन सिस्टम से लैस है और दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित यह ट्रेन हाइड्रोजन को बिजली में परिवर्तित कर चलती है तथा इसके संचालन के दौरान केवल जलवाष्प निकलती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन नहीं होता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे में पिछले 12 वर्षों में हुए परिवर्तन का सबसे बड़ा लाभ देश को ऊर्जा सुरक्षा के रूप में मिला है। पश्चिम एशिया, विशेषकर होर्मुज जलडमरूमध्य, ईरान और खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के बावजूद भारत की रेल सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले रेलवे का बड़ा हिस्सा डीजल पर निर्भर था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 99 प्रतिशत रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया जा चुका है, जबकि हरियाणा में रेल नेटवर्क का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। इसी कारण तेल संकट के बावजूद देश की विकास यात्रा नहीं रुकी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन न केवल पर्यावरण अनुकूल है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का भी प्रतीक है। भविष्य में हाइड्रोजन ट्रेनों से जुड़ा बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा और नई फैक्ट्रियां स्थापित होंगी, जिससे हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि जींद और हरियाणा ने विकास की नई गति पकड़ी है और आज का दिन राज्य के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को जीवन का संस्कार बनाने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। इनमें 12,470 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड, अंबाला-काला अंब चार लेन राजमार्ग तथा जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग को राष्ट्र को समर्पित किया और हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन किया, भिवानी स्थित पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, नारनौल के महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल का लोकार्पण किया तथा कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी।

प्रधानमंत्री ने अपने हालिया इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि इन देशों के साथ खेल उद्योग, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल अवसंरचना के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय खेल नीति और ‘खेलो इंडिया’ अभियान के माध्यम से देश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

MG मोटर्स भारत में ला रहा है एनईवी टेक्नोलॉजी, 1000km से ज्यादा रेंज तैयारी

नई तकनीक का इस्तेमाल कंपनी अपनी आगामी SUV में भी कर सकती हाइब्रिड और EV टेक्नोलॉजी होगी पेश MG मोटर्स...
टेक-मित्र 
MG मोटर्स भारत में ला रहा है एनईवी टेक्नोलॉजी, 1000km से ज्यादा रेंज तैयारी

अस्पताल में चल रहा था रिश्वत का खेल! मंत्री के निरीक्षण में खुलासा, 4 कर्मचारी बर्खास्त

रिश्वत लेने के आरोप में चार चिकित्सा सहायक बर्खास्त चेन्नई। तमिलनाडु के चिकित्सा एवं जनकल्याण मंत्री अरुणराज ने शुक्रवार को...
राष्ट्रीय 
अस्पताल में चल रहा था रिश्वत का खेल! मंत्री के निरीक्षण में खुलासा, 4 कर्मचारी बर्खास्त

हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली तक होगा विस्तार, परीक्षण शुरू: अश्विनी वैष्णव

पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद देश के अन्य हिस्सों में भी हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारी चंंडीगढ़। रेल मंत्री...
राष्ट्रीय  पंजाब 
हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली तक होगा विस्तार, परीक्षण शुरू: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी ने देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे के इतिहास में दर्ज

जींद में करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
पीएम मोदी ने देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे के इतिहास में दर्ज

बहराइच में 12 वर्षीय बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, नदी में हाथ पैर धो रहा था किशोर

परिजन व ग्रामीण मारते रह गए ईट व पत्थर , आंखों के सामने खत्म हो गया सारा खेल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बहराइच में 12 वर्षीय बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, नदी में हाथ पैर धो रहा था किशोर

उत्तर प्रदेश

बहराइच में 12 वर्षीय बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, नदी में हाथ पैर धो रहा था किशोर

परिजन व ग्रामीण मारते रह गए ईट व पत्थर , आंखों के सामने खत्म हो गया सारा खेल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बहराइच में 12 वर्षीय बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, नदी में हाथ पैर धो रहा था किशोर

मजार पर आई हिंदू लड़की से बाबा ने की छेड़छाड़, आरोपी पुलिस हिरासत में

बाबा ने तेल लगाने के नाम पर की अश्लील हरकत बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के कोतवाली क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
मजार पर आई हिंदू लड़की से बाबा ने की छेड़छाड़, आरोपी पुलिस हिरासत में

चोरी-नकबजनी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

सोने-चांदी के आभूषण और एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस बरामद झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
चोरी-नकबजनी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्कूल में घुसे दो बदमाश ढेर, दो एसओजी जवान घायल

पुलिस की सतर्क कार्रवाई से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्कूल में घुसे दो बदमाश ढेर, दो एसओजी जवान घायल