रुद्रपुर बस स्टेशन में जलभराव के विरोध में सपा नेता ने राेपा धान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया।उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल स्थिति और बरसात के दौरान होने वाले जलभराव के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। दोपहर करीब दो बजे उन्होंने बस स्टेशन परिसर में जमा बारिश के पानी में धान की रोपाई कर रोडवेज प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने जर्जर बस स्टेशन भवन को ध्वस्त कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस स्टेशन के निर्माण की मांग की।

प्रदीप यादव ने कहा कि रुद्रपुर बस स्टेशन वर्षों से बदहाली का शिकार है। बारिश होते ही पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और स्कूली बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर बसों तक पहुंचना पड़ता है। कई बार जलभराव के कारण बसों को भी स्टेशन परिसर में प्रवेश करने में दिक्कत होती है।

संभावित बाढ़ के दृष्टिगत एडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : संभावित बाढ़ के दृष्टिगत एडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद रोडवेज प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। उनका कहना था कि यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि पुराने और जर्जर बस स्टेशन को हटाकर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया बस स्टेशन बनाया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जनसमर्थन के साथ बड़ा आंदोलन करेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

   बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

   बदायूं। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर भरण पोषण को लेकर प्रशासन की ओर से संचालित योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से जनपद में 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

गोद ली गई बालिका को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ

बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 31172 बालिकाओं के लालन-पालन, स्वास्थ्य...