विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सांसद, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ आहूत बैठक का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय के दिशा निर्देशन मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन की अध्यक्षता में हुआ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन ने अवगत कराया कि मतदेय स्थलों के संभाजन की आलेख्य सूची प्रकाशित करने के उपरांत शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के उपरांत सूची को अंतिम रूप 18 जुलाई 2026 को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्राप्त हुए सुझावों का समाधान कर उनको समाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में सम्भाजन के उपरान्त जनपद की 06 विधानसभाओं में कुल 1759 मतदान केन्द्र व 2859 मतदेय स्थल थे। आयोग के दिशा निर्देशों के अुनसार 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया गया, जिसके उपरान्त समस्त 06 विधानसभाओं में 1755 मतदान केन्द्र व 2779 मतदेय स्थल हो गए हैं, जिसकी सूची को अंतिम रूप 18 जुलाई को दिया जाएगा।

बिजनौर में आंगनबाड़ी भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में आंगनबाड़ी भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

उन्होंने बताया की पूर्व मे सम्भाजन के संबंध में माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रो मे स्थापित मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नए मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन करते हुए मान्यता प्राप्त राजनैतिक  दलों के प्रतिनिधियो के साथ बैठक करते हुए मतदेय स्थलों के प्रस्तावो को तैयार किया गया, इसके उपरांत आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन करते हुए, सूची राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो को 04 जुलाई 2026 को प्राप्त कराई गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सांसद, विधायकगण, प्रतिनिधियों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों  को अवगत कराते हुए बताया कि शुक्रवार की बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी सलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अनुमोदनार्थ प्रेषित किया जायेगा। इस अवसर पर सांसद व विधायक  प्रतिनिधि एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक व राज्यीय दलों के प्रतिनिधियों सहित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों  के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का हुआ स्वागत

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां...
राज्य  उत्तराखंड 
देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का हुआ स्वागत

देश के स्वास्थ्य शिक्षा संस्थानों में पांच साल में बढ़ाई जाएंगी 75 हजार मेडिकल सीटें : नड्डा

चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भारत अब विश्व के उन देशों में शामिल हो...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के स्वास्थ्य शिक्षा संस्थानों में पांच साल में बढ़ाई जाएंगी 75 हजार मेडिकल सीटें : नड्डा

आंध्र प्रदेश में अब तक 12 कोविड के मामले आए, चार की मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश में पिछले बीस दिनों से अब तक कोविड-19 के 12 मामले सामने आए हैं और इस अवधि...
राष्ट्रीय  राज्य 
  आंध्र प्रदेश में अब तक 12 कोविड के मामले आए, चार की मौत

मप्र के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला स्थित भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की राजधानी और राजा नल-दमयंती की ऐतिहासिक स्थली...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन