एक ही वर्ष में इंटर और नीट फतह, बिना कोचिंग शिवा ने रचा इतिहास

616 अंक हासिल कर गोंडा के होनहार ने बढ़ाया जिले का मान, व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणास्रोत 

गोंडा। सीमित संसाधनों और बिना किसी कोचिंग के कठिन मानी जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर मसकनवां कस्बे के होनहार शिवा गुप्ता ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शिवा ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ नीट में 616 अंक प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा की राह प्रशस्त की है।

मसकनवां बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े शिवा गुप्ता, स्वर्गीय प्रेम कृष्ण कसौधन के पौत्र तथा प्रशांत कुमार कसौधन के पुत्र हैं। एक ही वर्ष में इंटरमीडिएट और नीट जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गोंडा जनपद का गौरव बढ़ाया है।

विश्वास व विवेक खंड में मंत्री ने किया नाला का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश  ये खबर भी पढ़े : विश्वास व विवेक खंड में मंत्री ने किया नाला का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 

शिवा की इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए स्वयं के अध्ययन और अनुशासित तैयारी के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से मसकनवां बाजार सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अपनी सफलता का श्रेय शिवा ने माता-पिता, गुरुजनों तथा अपने दिवंगत बाबा स्वर्गीय प्रेम कृष्ण कसौधन को दिया। उन्होंने कहा कि बाबा हमेशा शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते थे और पढ़ाई के लिए निरंतर प्रेरित करते रहे। भले ही आज वे उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख और प्रेरणा ही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत बनी। शिवा गुप्ता की उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है, जो कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और आत्म-अध्ययन के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

लखनऊ। मुद्रा बनाने के लिए उपयोग की जाने लाली ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण और सप्लाई के लिए भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

इसी दौरान घर में कुछ कहासुनी हुई लखनऊ। चिनहट में 27 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों *घटना...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

लखनऊ। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का...
उत्तर प्रदेश 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस प्रशासन में बदलाव करते हुए शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 