1200 मेधावियों का हुआ सम्मान, लक्ष्य तय कर मेहनत करें तभी मिलेगी सफलता : बृजभूषण

46 विद्यालयों के करीब 1200 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • नवाबगंज में 'प्रतिभा सम्मान समारोह-2026' का आयोजन

नवाबगंज। युवा ज्ञान शक्ति संगम के तत्वावधान में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह-2026' की श्रृंखला का प्रथम चरण शुक्रवार को नंदिनी नगर महाविद्यालय, नवाबगंज में आयोजित हुआ। समारोह में नवाबगंज, वजीरगंज, मनकापुर और छपिया विकासखंड के 46 विद्यालयों के करीब 1200 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है, जब उसके साथ अनुशासन, निरंतर परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य जुड़ा हो। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में बड़ा सपना देखें और उसे पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से मेहनत करें। पूर्व सांसद ने कहा, सम्मान सफलता का अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। 

पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर ये खबर भी पढ़े : पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

आज सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं भविष्य में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वही आगे बढ़ता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से नहीं भटकता। शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज और राष्ट्र का भविष्य बदल सकती है।

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को केवल अंक प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. नवीन सिंह ने किया। 

समारोह में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज सुमित भूषण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज पंकज सिंह, ब्लॉक प्रमुख झंझरी आशीष मिश्रा, नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, कमल सिंह, लल्लन सिंह, अतुल सिंह, जिला पंचायत सदस्य चवन्नी, गुलाम नबी, प्रधान चिंतामणि तिवारी,नरेंद्र चौहान, कुलदीप सिंह,दुर्गा सिंह, रमेश सिंह, सत्यम सिंह, डॉ. परमेश्वर सिंह, सूर्यनारायण मिश्रा, संतोष शुक्ला, नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. देवानंद तिवारी, डॉ. सुनील तिवारी, डॉ. श्यामजी मिश्रा, डॉ. शिवकुमार सिंह, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, पिकल सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली में किन्नर के भेष में रह रहा बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के एनएस मंडी इलाके से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 दिल्ली में किन्नर के भेष में रह रहा बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगी।...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

— क्षेत्रीय पार्षद के देवर पंकज ने की अभ्रदता से बात : शिवा गौड़  
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक