देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का हुआ स्वागत
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
एयरपोर्ट से राहुल गांधी सड़क मार्ग से देहरादून शहर के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद बन्नू स्कूल मैदान में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
