गोद ली गई बालिका को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 31172 बालिकाओं के लालन-पालन, स्वास्थ्य व शिक्षा को बेहतर बनाये जाने हेतु योजना से लाभान्वित किया गया है। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मे जागरुकता कैप लगाकर कर योजना सहित हेल्पलाइन व कैरियर काउसंलिग की जॉनकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद की बहुत सी बालिकाओं द्वारा अलग अलग राज्यों में विभिन्न विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। प्रदेश मे समान लिंगानुपात स्थापित करने व कन्या भू्रण हत्या को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को सुदृढ़ करने, बालिका के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा बालिका के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 01 अप्रैल 2019 से संचालित है।

उन्होंने बताया कि योजना के संचालन वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत देय धनराशि पीएफएमएस के माध्यम से सीधे लाभर्थियों के बैंक खाते में हस्तान्तरित की जाती है। योजना से लाभान्वित होने हेतु लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो, लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रुपए तीन लाख हो, किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा, लाभार्थी के परिवार मे अधिकतम दो बच्चे हो। किसी महिला को द्वितीय प्रसव में जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी सन्तान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा।

मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन मामले का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन मामले का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद

उन्होंने बताया कि यदि किसी महिला पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकाये ही होती हैं तो केवल ऐसे अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा, यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद ले लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप मे गोद ले ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होगी। उन्होंने बताया कि योजना अन्तर्गत लाभ की श्रेणियां प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म होने पर 5000 रुपये, द्वितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 2000 रुपये, तृतीय श्रेणी कक्षा 1 में बालिका के प्रवेश करने के उपरान्त 3000 रुपये, चतुर्थ श्रेणी कक्षा 6 में बालिका के प्रवेश करने के उपरान्त 3000 रुपये, पंचम श्रेणी कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश करने के उपरान्त 5000 रुपये तथा षष्टम श्रेणी ऐसी बालिका जिन्होने कक्षा 12वीं उतीर्ण करने के उपरान्त स्नातक अथवा 02 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो 7000 रुपये दिये जाते है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लाभार्थी ऑन लाइन फॉर्म भरवाकर लगातार प्राप्त कर रहे है। अगर कोई ऐसी बच्ची है जो अपने माता-पिता की दो बच्ची मे से एक है या योजना हेतु पात्र है तो इस योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन कर ले सकते है।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का हुआ स्वागत

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां...
राज्य  उत्तराखंड 
देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का हुआ स्वागत

देश के स्वास्थ्य शिक्षा संस्थानों में पांच साल में बढ़ाई जाएंगी 75 हजार मेडिकल सीटें : नड्डा

चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भारत अब विश्व के उन देशों में शामिल हो...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के स्वास्थ्य शिक्षा संस्थानों में पांच साल में बढ़ाई जाएंगी 75 हजार मेडिकल सीटें : नड्डा

आंध्र प्रदेश में अब तक 12 कोविड के मामले आए, चार की मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश में पिछले बीस दिनों से अब तक कोविड-19 के 12 मामले सामने आए हैं और इस अवधि...
राष्ट्रीय  राज्य 
  आंध्र प्रदेश में अब तक 12 कोविड के मामले आए, चार की मौत

मप्र के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला स्थित भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की राजधानी और राजा नल-दमयंती की ऐतिहासिक स्थली...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन