मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन मामले का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित हुई जांच टीम
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
- पुलिस की तत्परता कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वादी युनुस खान द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर दी। ग्राम फुलत स्थित मदरसा में मौलाना हफीजुर्ररहमान तथा उसके पुत्र जुबैर व जुनैद द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीके नेतृत्व में जांच टीम गठित की गयी तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0- 98/2026 धारा 352,351(2) बीएनएस व 3/5(2) उ0प्र0 धर्म संपरिवर्तन अधिनियम पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त जुनैद पुत्र हफीजुर्ररहमान अंसारी निवासी ग्राम फुलत, थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर को गिरफ्तार किया गया है तथा कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
जुनैद पुत्र हफीजुर्ररहमान अंसारी निवासी ग्राम फुलत, थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
