व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु जिला स्तरीय चिन्हांकन समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ में विचाराधीन पी0आई0एल0-571/24 ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में मा0 न्यायालय द्वारा पारित आदेश व अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण उ0प्र0 शासन लखनऊ के आदेश के क्रम में कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त या आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु जिला स्तरीय चिन्हांकन समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक में कठिन परिस्थितियों में रह रहे व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं पुनर्वासन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी, जिसमें अध्यक्ष महोदय द्वारा निम्न निर्देश दिये गये। 18 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रित व्यक्तियों के आश्रय की आवश्यकता होने पर, उस व्यक्ति के मिलने के स्थान से सम्बन्धित कार्यकारी मजिस्ट्रेट के द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में सम्बन्धित गृहों/चिकित्सा परिचर्या गृहों में आवासित करने/चिकित्सा लाभ प्रदान करने व अन्य सम्बन्धित स्थानों पर आवासित कराया जायेगा एवं 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों के मिलने पर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया गया।  
जिला प्रोबेशन अधिकारी को, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याण साथी हेल्पलाइन-14568, तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हेल्पलाइन-181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। जिससे आम जनमानस इन हेल्पलाइन नम्बरो पर निराश्रित व्यक्तियों (महिलाओं/बच्चों व अन्य) की सूचना दे सके। मानसिक मन्दित व्यक्तियों के पुनर्वासन के सम्बन्ध में दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम-2016 व मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम-2017 में किये गये प्राविधान के अनुसार कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया गया। शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को रेस्क्यू अभियान संचालित किये जाने का निर्देश चिन्हांकन समिति को दिया गया। 
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉ0 अमर सिंह गौतम, एच0आर0पी0जी0 कॉलेज, अरूण कुमार औझा एच0आर0आई0सी0 इण्टर कॉलेज, नरेन्द्र चौधरी अधिवक्ता जनपद बार एसोसिएशन, राम शब्द एवं एस0बी0 सागर सर्वहितकारी सेवा आश्रम(गैर सरकारी संगठन), श्रीमती मोनिका शुक्ला डिस्ट्रिक्ट मिशन को-आर्डिनेटर, प्रिन्स कुमार झा श्रम प्रवर्तन विभाग सहित आदि उपस्थित रहे। 

भव्यता से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा ये खबर भी पढ़े : भव्यता से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगी।...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

— क्षेत्रीय पार्षद के देवर पंकज ने की अभ्रदता से बात : शिवा गौड़  
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

गैंगस्टर एक्ट के दोषी गैंग लीडर दीपू रावत को 2 वर्ष की कैद

सोनभद्र। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट सोनभद्र हरिकेश कुमार की...