राष्ट्रीय खाद्य सुरक्ष अंतर्गत धान के क्लस्टर प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया
संत कबीर नगर। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम ने जनपद में यादव खाद भंडार, बेदौली चौराहा एवं किसान बीज भंडार बघौली का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में किसानों से उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली गई । इसके साथ साथ कृषि विभाग द्वारा ग्राम उदसरा में किसानो के क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन अंतर्गत धान के क्लस्टर प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया ।इसके उपरांत कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई । संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि किसानों को समस्त आवश्यक निवेश, जानकारिया समय पर मिले एवं किसानों की समस्याओ का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये ।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा आर के सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव,भूमि संरक्षण अधिकारी दीप चंद्र चौरसिया , डा ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
