राहुल ने दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता मेहता के परिजनों से की मुलाकात
देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून में दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत अमर मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान टेंट का लोहे का हिस्सा गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल गांधी ने देहरादून दौरे के दौरान दिवंगत कार्यकर्ता के घर पहुंचकर परिजनों का हालचाल जाना और कुछ समय तक उनके साथ रहकर शोक साझा किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
