मुस्कुराइये आप लखनऊ में हैं सही, गड़बड़ की तो जवाब देंगे ब्रह्मोस: डिप्टी सीएम

पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर से दबाया रिमोट बटन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

एनईआर लखनऊ मंडल के ऐशबाग जंक्शन लोकार्पण समारोह में बोले ब्रजेश पाठक

  • कहा, होर्मुज रहे या न रहे, पेट्रोल-डीजल मिले या न मिले,अब ट्रेनें हाइड्रोजन से चलेंगी
  • लखनऊ सिटी स्टेशन की बताई खासियत, बोले हमारी बहनें वहां पर सारा काम देख रहीं

लखनऊ। मुस्कुराइये आप लखनऊ में हैं, अब इसके साथ एक और लाइन जुड़ गई है कि अगर कोई आतंकी संगठन हमारे देश की तरफ आंखें उठाकर देखेगा तो उसका जवाब हमारे लखनऊ में बने भारतीय सेना के ब्रह्मोस हथियार देंगे। इतना ही नहीं होर्मुज रहे या न रहे, पेट्रोल-डीजल मिले या न मिले, भारत में अब ट्रेनें हाइड्रोजन से चलनी शुरू हो गई हैं। ये बातें योगी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित ऐशबाग जंक्शन के पुर्नविकसति व आधुनिकीकृत स्टेशन के लोकार्पण समारोह में मंच से कहीं। इसी बीच डिप्टी सीएम ने लखनऊ सिटी स्टेशन को लेकर सभा के बीच उसकी एक खासियत के बारे में लोगों से पूछा तो फिर बताया कि यह गर्व का विषय है कि हमारी बहनें टीटीई, रेल संचालन, सिग्नल सभी काम वहां पर महिला टीम ही संचालित करती है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का रिमोट बटन दबाकर शुभारंभ किया। इसी क्रम में पीएम मोदी ने जालंधर से वाराणसी के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन शनिवार सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 20 राज्यों में 75 अमृत स्टेशनों का शुभारम्भ किया गया जिसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के ऐशबाग जं0 रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया।

पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हुई विशेष ब्रीफिंग ये खबर भी पढ़े : पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हुई विशेष ब्रीफिंग

इस मौके पर राज्य सभा सांसद संजय सेठ, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल व मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग अपर्णा बिष्ट यादव, बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी जी, प्रतिनिधि केंद्रीय रक्षामंत्री, भारत सरकार दिवाकर त्रिवेदी व लखनऊ टीम के युवा भाजपा नेता टिंकू सोनकर सहित अन्य नागरिकणग मौजूद रहे। स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा गीत-संगीत एवं नृत्य तथा लघु नाटिका का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सीनियर डीसीएम अरिजीत सिंह धन्यवाद ज्ञापित किया। 

ऐशबाग स्टेशन देख हुआ दिल खुश, जन औषधि केंद्र पर सन्नाटा...!

aishbagh
वहीं इसी बीच डीआरएम एनईआर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लगभग 24.13 करोड़ रुपये की लागत से ऐशबाग जं. स्टेशन का रि डेवलपमेंट किया गया। प्लेटफार्मों पर आधुनिक फर्श व टायलेट्स, पार्किंग एरिया (5,500 वर्ग मीटर) तथा सकुर्लेटिंग एरिया (4,300 वर्ग मीटर) में हरित पार्कों का विकास तथा यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए मानक अनुरूप एलईडी साइनेज लगाए गए हैं। 

दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों पर काऊ कैचर सेट किये गये। स्टेशन पर 26 नए शेल्टर और विस्तृत सकुर्लेटिंग एरिया बनाए गए हैं। आधुनिक वेटिंग हॉल, साथ में शिशु आहार कक्ष और अलग-अलग प्रसाधन बने हैं। पार्सल ऑफिस, पे एंड यूज टॉयलेट, बड़ी पार्किंग और सुंदर फसाड भी तैयार किया गया है। ऊर्जा के लिए डीजी सेट और सोलर पैनल, पर्यावरण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाए गए हैं। दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, रैम्प, व्हीलचेयर, ब्रेल मैप आदि उपलब्ध हैं। 

वहीं पीएम जन औषधि केंद्र के तहत खुले मेडिकल स्टोर पर कुछ नाम मात्र की दवाईयां दिखीं और वहीं पर बताया गया कि जिसको एलॉट हुआ है, वो नहीं आया तो रेल कर्मी की ही ड्यूटी लगा दी गयी। ऐसे मेें जब तरूणमित्र टीम ने वहीं बाहर खड़े कुछ लोगों से बात की तो उनका कहना रहा कि भाई जी, पहले तो यह छोटी लाइन थी, और कुछ खास नहीं था यहां पर मगर अब तो इसका नया रूप देखकर दिल ही खुश हो गया। यहां से मुंबई, गोरखपुर, भोपाल आदि के लिये दो दर्जन से अधिक एक्सप्रेस रेल गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

लखनऊ। मुद्रा बनाने के लिए उपयोग की जाने लाली ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण और सप्लाई के लिए भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

इसी दौरान घर में कुछ कहासुनी हुई लखनऊ। चिनहट में 27 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों *घटना...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

लखनऊ। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का...
उत्तर प्रदेश 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस प्रशासन में बदलाव करते हुए शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 