निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्रों पर करें कार्रवाई 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में कहा कि जर्जर विद्यालयों के मूल्यांकन का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में चारों तरफ बाउंड्रीवाल, सौन्दर्यीकरण, बिजली का कार्य कराया जाना है वहां प्राथमिकता पर कराया जाए, साथ ही बच्चों व उनके अभिभावकों के आधार सत्यापन का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के कार्याें की भी समीक्षा की।

जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने कहा कि सुपरवाईजर और आंगनवाड़ी कार्यकत्री खाद्यान्न का वितरण समय से करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के वजन मापने के लिए वजन मशीन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गत दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान कई आंगनवाड़ी केन्द्र बन्द मिले हैं, इस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक होम राशन व सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के आदि के कार्यों की भी समीक्षा की। सीडीओ ने लखपति दीदी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की दीदीओं को कार्यक्रम से लाभांवित कराने के निर्देश उपायुक्त एनआरएलएम को दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। समूह की दीदीओं से निरन्तर सम्पर्क स्थापित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्याें को बढ़ाने का कार्य किया जाए।
पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने निर्देश दिए कि गौशालाओं के सत्यापन का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। पशु के हरे चारा के लिए सरकारी जमीन निर्धारित कर दी गई है, पशुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी गौशालाओं पर लगी है उन कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि पशुओं को हरा चारा एवं पानी तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाएं। सहभागिता के कार्याें की भी समीक्षा करते हुए पशुपालकों को निराश्रित गौवंश दिए जाएं, जिसके लिए सरकार ने दी जाने वाली धनराशि में भी बढ़ोत्तरी की है।

फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्कूल में घुसे दो बदमाश ढेर, दो एसओजी जवान घायल ये खबर भी पढ़े : फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्कूल में घुसे दो बदमाश ढेर, दो एसओजी जवान घायल

सीडीओ ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड की बैठक में सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करते रहें।  उन्होंने फैमिली आईडी के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए पात्रों को ही योजना से लाभांवित के लिए कहा। उन्होंने विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा) के कार्याें की समीक्षा करते हुए मानव दिवस बढ़ाने के लिए कहा। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

लखनऊ। मुद्रा बनाने के लिए उपयोग की जाने लाली ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण और सप्लाई के लिए भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

इसी दौरान घर में कुछ कहासुनी हुई लखनऊ। चिनहट में 27 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों *घटना...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

लखनऊ। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का...
उत्तर प्रदेश 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस प्रशासन में बदलाव करते हुए शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 