अहिरौला कांड के पीड़ित परिवार से सपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • परिवार को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

उतरौला (बलरामपुर)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव करुणाकांत मौर्य के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अहिरौला पहुंचकर चर्चित अहिरौला कांड के मृतक धनराज मौर्य के परिजनों से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की मां पार्वती देवी को समाजवादी पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया।

परिजनों से बातचीत के दौरान करुणाकांत मौर्य ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई में सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछड़े वर्गों, विशेष रूप से मौर्य समाज के लोगों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, भेदभाव और दुर्व्यवहार के मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि ऐसे मामलों पर प्रदेश सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है।

बिजुआ में बिजली संकट से मचा हाहाकार,रातभर ब्लैकआउट से जनता बेहाल ये खबर भी पढ़े : बिजुआ में बिजली संकट से मचा हाहाकार,रातभर ब्लैकआउट से जनता बेहाल

प्रदेश सचिव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम लेते हुए कहा कि मौर्य समाज से जुड़े होने के बावजूद समाज के लोगों के साथ हो रहे कथित अन्याय और उत्पीड़न के मामलों पर उनकी ओर से अपेक्षित पहल दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौर्य समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उचित सम्मान और अवसर नहीं मिल रहे हैं। आरक्षण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार पर पिछड़े वर्गों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

करुणाकांत मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संस्थानों को भी राजनीतिक दुर्भावना के तहत निशाना बनाया जा रहा है। जौहर विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाएगी और किसी भी प्रकार के राजनीतिक प्रतिशोध का विरोध करेगी।

उन्होंने धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की चोरी और अनियमितताओं के मामलों का भी उल्लेख किया। कहा कि आस्था के केंद्रों पर चढ़ावे में गड़बड़ी की घटनाएं श्रद्धालुओं और रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर अधिवक्ता आकाश मौर्य, नरसिंह पाल यादव, रामदयाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, दीपक मौर्य, विजय मौर्य, विनय मौर्य, रिंकू यादव, देवानंद मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तहसील समाधान दिवस में 65 जनशिकायती मामले आये 3 का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न...
उत्तर प्रदेश 
तहसील समाधान दिवस में 65 जनशिकायती मामले आये 3 का हुआ निस्तारण

एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

जानिए अब ग्राहकों के पास कौन-कौन से विकल्प देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए...
टेक-मित्र 
एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

प्रतापगढ़। विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

सीबीआई ने दिल्ली में उप-पंजीयक समेत दो को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के पंजाबी बाग, नांगलोई स्थित उप-पंजीयक नंद किशोर मीना और सुभाष गांधी...
राष्ट्रीय  राज्य 