रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। यह पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन है जो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के रामनगर को गढ़वाल क्षेत्र की राजधानी देहरादून से जोड़ेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

रेल मंत्रालय ने बताया कि ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार चलेगी। ट्रेन संख्या 15310 सुबह 05:50 बजे रामनगर से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15309 दोपहर 15:55 बजे देहरादून से चलकर रात 23:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर रुकेगी।

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है ये खबर भी पढ़े : लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

इस ट्रेन में एसी सेकेंड क्लास, एसी थर्ड क्लास, एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास, सेकेंड सिटिंग और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। नई सेवा से नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बिजनौर जिलों के लोग लाभान्वित होंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह ट्रेन दोनों क्षेत्रों के बीच तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद रेल संपर्क प्रदान करेगी। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को फीडर स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि हरिद्वार पर दबाव कम हो। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास तेजी से चल रहा है, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, कोटद्वार, रुड़की और काठगोदाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की शुरुआत उत्तराखंड में रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। धामी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है और यह उत्तराखंड के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और पर्यटन विकास की जीवनरेखा बनेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के श्री दूधेश्वरनाथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

हॉटस्पॉट के जरिए नहीं मिलेगा 5G डेटा एयरटेल के अनलिमिटेड 5G प्लान एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया...
टेक-मित्र 
'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

आचार्य विद्यासागर महाराज का 59 वॉ मुनि दीक्षा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना

फिरोजाबाद, नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में निर्भय सागर महाराज संघ द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का 59...
उत्तर प्रदेश 