आचार्य विद्यासागर महाराज का 59 वॉ मुनि दीक्षा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में निर्भय सागर महाराज संघ द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का 59 वॉ मुनि दीक्षा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
वैज्ञानिक संत आचार्य  निर्भय सागर  महाराज संघ सहित छदामीलाल जैन मंदिर में विराजमान है आचार्य श्री के सानिध्य में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर  महा मुनिराज का 59 वां  मुनिदीक्षा स्मृति दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
जिसमें सर्वप्रथम जिनेंद्र देव का अभिषेक शांतिधारा की गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य अशोक तुलसी बिहार एवं मुकेश जैन सुहानगर वालों को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात आचार्य विद्यासागर जी महाराज की संगीमय पूजन किया गया।अर्हं बालिका मंडल की बालिकाओं ने  कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगलाचरण किया। तत्पश्चात आचार्य विद्यासागर  के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य चातुर्मास समिति एवं दिगंबर जैन परिषद को प्राप्त हुआ।
 आचार्य विद्यासागर  महाराज ने मुनियों की संयमयों की मोक्ष मार्ग पर चलने की फैक्ट्री लगाई थी। मुनि दीक्षा आत्म कल्याण और आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए ली जाती है।उन्होंने कहा जिस प्रकार आचार्य कुंदकुंद स्वामी महाराज ने 500 शिष्य बनाकर इतिहास रचाया था। उसी प्रकार आचार्य विद्यासागर  ने 500 से अधिक शिष्य बनाकर इतिहास रचाया है। उन्होंने कहा दिगंबर मुनि को यंत्र तंत्र मंत्र की क्रिया करना नहीं पड़ता और ना ही वह मंत्र सिद्ध करते हैं। बल्कि वह तो आत्मा की सिद्धि करते हैं । गुरु का नाम जपना ही मंत्र का काम करता है, और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना यंत्र का काम करता है। उनके चरणों की रज मिल जाना ही तंत्र का काम करता है। उन्होंने कहा आचार्य विद्यासागर  उच्च कोटि के वीतरागी जैन संत थे। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत बनकर मेघदूत बनकर संतों के शिरोमणि कहलाये। उन्होंने संसार सागर से जीवों को पार लगाने के लिए नौका बनकर कार्य किया।  वह तेजस्वी बनकर तेज साधना करते थे। तदुपरांत मुनि सुदत्तसागर, भूदत्तसागर  ,मेघदत्त सागर,  वृषभदत्त सागर, वासुदत्त सागर  एवं द्रव्य क्षुल्लक चंद्रदत्त सागर  एवं यशोदत्त सागर  ने अपने गुरु के प्रति विन्यांजलि समर्पित की।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

देहरादून में राष्ट्रीय संगोष्ठी, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्वामी चिदानन्द से की मुलाकात

राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी सैन्य क्षमता के साथ-साथ उसके नागरिकों के चरित्र, अनुशासन और नैतिक मूल्यों में निहित: राज्यपाल...
उत्तराखंड 
देहरादून में राष्ट्रीय संगोष्ठी, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्वामी चिदानन्द से की मुलाकात

हादसे में घायल दिव्यांग पिता की बेबसी देख पसीजा प्रशासन का दिल

जनता दर्शन में लगाई थी गुहार,गोपनीय जांच में स्थिति सही मिलने पर सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में दी...
उत्तर प्रदेश 
 हादसे में घायल दिव्यांग पिता की बेबसी देख पसीजा प्रशासन का दिल

निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

"पॉलिसी पैरालिसिस" को तत्काल समाप्त करने की समिति ने उठाई मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के...