सीडीओ ने विकासखंड मिलक का किया निरीक्षण,अभिलेखों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश
मुजाहिद खां
रामपुर:जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने शनिवार को विकासखंड मिलक का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार,सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) राजेंद्र कुमार,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जगरूप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से संबंधित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।अभिलेखों की जांच के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर सभी कमियों का निराकरण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप आईजीआरएस पोर्टल एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता की सभी शर्तें पूर्ण करने वाले किसी भी व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए।पात्र लाभार्थियों का समयबद्ध सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का पारदर्शी,समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
