अफसर को तनखैया बताने के मामले में सपा नेता आजम खां की अपील खारिज,दो साल की सजा बरकरार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:2019 चुनावी सभा में अफसर तनखैया बताने के मामले में सपा नेता आजम खां को राहत नहीं मिली है।एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने निचली अदालत से मिली दो साल की सजा के खिलाफ दायर उनकी अपील खारिज कर दी।इससे पहले निचली अदालत ने उन्हें दो वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान चुनावी सभा में अधिकारी को तनखैया बताने के मामले में सपा नेता आजम खां को राहत नहीं मिली।

निचली अदालत से मिली दो वर्ष की सजा के खिलाफ दायर उनकी अपील को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने खारिज कर दिया है।अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए सजा और जुर्माने के आदेश को बरकरार रखा है।मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है।चुनाव प्रचार के दौरान थाना भोट क्षेत्र के गांव मनकरा में आयोजित एक जनसभा में सपा नेता आजम खां ने मंच से अधिकारियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना था।

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण ये खबर भी पढ़े : डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

इस बयान के संबंध में तत्कालीन उप जिलाधिकारी घनश्याम त्रिपाठी की ओर से भोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में हुई।सुनवाई के बाद अदालत ने 16 मई 2026 को आजम खां को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं में दो-दो वर्ष के कारावास और प्रत्येक धारा में पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए आजम खां ने एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में अपील दाखिल की थी।अपील पर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सीमा राणा ने अदालत के समक्ष अभियोजन पक्ष का पक्ष रखा और अपील पर आपत्ति दाख़िल की थी।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षो की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।शनिवार को सुनाए गए फैसले में सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को सही मानते हुए आजम खां की अपील खारिज कर दी।सेशन कोर्ट के इस फैसले के बाद आजम खां को निचली अदालत से सुनाई गई दो वर्ष की सजा और जुर्माने की राशि बरकरार रहेगी।
इसको लेकर आज़म खान पक्ष के अधिवक्ता का कहना है कि फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रक्षाबंधन में महिलाओं का हुनर, समूह की दीदियों के हाथों से बनी राखियों से सजेंगे बाजार

पारंपरिक कौशल और नए डिजाइनों से सज रहीं खूबसूरत राखियां लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के तहत...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन में महिलाओं का हुनर, समूह की दीदियों के हाथों से बनी राखियों से सजेंगे बाजार

छात्रों के लिए हॉस्टल व लाइब्रेरी सुविधाएं होगी हाईटेक

लखनऊ। संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पीजीआई के 30वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा छात्रों के हॉस्टल और...
उत्तर प्रदेश 
छात्रों के लिए हॉस्टल व लाइब्रेरी सुविधाएं होगी हाईटेक

तालाब पर अतिक्रमण का आरोप , पैमाइश को लेकर न्याय की गुहार

मकान के पीछे के रास्ता से तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप सरोजनीनगर । सरोजनीनगर स्थित बाग नंबर-03...
उत्तर प्रदेश 
तालाब पर अतिक्रमण का आरोप , पैमाइश को लेकर न्याय की गुहार

डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र  लखनऊ। सरोजनी नगर तहसील में शनिवार को डीएम विशाख जी. अय्यर के सामने ही जिला...
उत्तर प्रदेश 
डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

बच्चों को वैन में भूसे की तरह ठूंस कर दौड़ रहे बेअंदाज चालक, हादसे को दे रहे दावत

स्कूल वैन ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां  बख्शी का तालाब।सीतापुर हाईवे पर हर दिन सैकड़ों मासूम बच्चों की...