डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

आईजीआरएस शिकायतों पर नगर निगम अधिकारी लगा रहे थे झूठी रिपोर्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम ने किया निस्तारण

लखनऊ। डीएम की तरफ से कराई गई जांच में पता चला कि नगर निगम के अधिकारी आईजीआरएस शिकायतों पर झूठी रिपोर्ट लगा रहे। जिलाधिकारी की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया कि स्तरहीन कारण बताकर शिकातयतों का निस्तारण करना अस्वीकार्य है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 80 शिकायतों का फीडबैक जानने के लिए सीधे शिकायतकर्ताओं को फोन किया। इसमें पता चला कि 36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम के अधिकारियों ने इसका निस्तारण कर दिया। नगर निगम में डीएम का पत्र आने के बाद अब लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरेगी। नगर निगम की तरफ से यह रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी भेजी जाएगी। इसके लिए डीएम की तरफ से भेजी गई 36 शिकायतों में बरती गई लापरवाही को आधार बनाया जाएगा। 

 विधानसभा चुनाव की सफलता का आधार बूथ स्तर का सशक्त संगठन : संजय गुप्ता ये खबर भी पढ़े :  विधानसभा चुनाव की सफलता का आधार बूथ स्तर का सशक्त संगठन : संजय गुप्ता

अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन ने बताया कि आईजीआरएस शिकायत आने के बाद इसमें लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जनता की शिकायतों के निस्तारण में लखनऊ नगर निगम प्रदेश में सबसे पीछे रहने वाले शहरों में शामिल है। शासन की ओर से जारी एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की मई 2026 की मासिक रैंकिंग में लखनऊ प्रदेश के पांच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले नगर निगमों में तीसरे नंबर पर है। 

मामले में शासन ने रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए सभी पांचों नगर निगमों से खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरुप्रसाद ने खराब रैंकिंग वाले शहरों के नगर आयुक्तों को इस बारे में पत्र लिखकर सुधार के निर्देश जारी किए हैं। दो सप्ताह में रिपोर्ट भी मांगी है कि किन वजहों से शिकायतों के निस्तारण की प्रगति खराब रही। जानकारों ने बताया कि शासन आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनता की शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण के आधार पर हर महीने रैंकिंग तय करता है। 

नियम के अनुसार हर शिकायत का तय समयसीमा में निस्तारण करके फोटो सहित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसी के आधार पर हर महीने पूरे प्रदेश के नगर निगमों की रैंकिंग बनती है। मई माह की रिपोर्ट में लखनऊ सबसे खराब पांच शहरों में तीसरे नंबर पर है। जिन शिकायतों के आधार पर नगर निगमों की रैंकिंग तय की गई है उनमें सड़क, नाली, कूड़ा, प्रकाश व्यवस्था, सीवर से संबंधित शिकायतें प्रमुख हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

राजनीतिक गलियारों में घटना को पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता...
उत्तराखंड 
लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का बचाव करने वाले विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार पति के साथ मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने के भी आरोप पूर्वी सिंहभूम।...
झारखंड 
हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

उत्तर प्रदेश

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम ने किया निस्तारण लखनऊ। डीएम की तरफ से कराई गई जांच...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

मोहनलालगंज में डेढ़ करोड़ की ठगी मामले में जांच की रफ्तार धीमी, ढाई महीने से अटका

पीड़ितों ने सख्त कार्रवाई की मांग मोहनलालगंज। डेढ़ करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस जांच की धीमी...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में डेढ़ करोड़ की ठगी मामले में जांच की रफ्तार धीमी, ढाई महीने से अटका