सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच
बहराइच मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने सोनम वांगचुक के समर्थन में निकाला पैदल मार्च
- घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अकेले पैदल मार्च निकालने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती जिले के नागपुर क्षेत्र के निवासी डॉ. रूपक इखे ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सोनम वांगचुक के समर्थन मार्च निकाला। उन्होंने वांगचुक के समर्थन में संदेश लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी और हाथ में तख्ती लेकर डिगिहा तिराहे से जिलाधिकारी आवास तक पैदल मार्च किया।
ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावनावीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने शनिवार को बताया कि वायरल वीडियो में जूनियर डॉक्टर स्वयं को सोनम वांगचुक के अभियान का समर्थक बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य नी बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
