बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

घटना से गांव में दहशत, वन विभाग लगा रही गश्त

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन 

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत मुर्तिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोधन पुरवा में शनिवार तड़के तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय बुजुर्ग राम यादव की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग ने गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार, राम यादव शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान एक तेंदुआ घर में घुस आया और उन पर हमला कर उन्हें घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर उनका पौत्र सूरज यादव और परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडे लेकर दौड़े। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ राम यादव को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

राज्यपाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस से किया लखनऊ से प्रयागराज का सफर ये खबर भी पढ़े : राज्यपाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस से किया लखनऊ से प्रयागराज का सफर

तेंदुए के हमले में राम यादव का गला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उन्हें तत्काल मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रारम्भिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

राजनीतिक गलियारों में घटना को पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता...
उत्तराखंड 
लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का बचाव करने वाले विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार पति के साथ मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने के भी आरोप पूर्वी सिंहभूम।...
झारखंड 
हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

उत्तर प्रदेश

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम ने किया निस्तारण लखनऊ। डीएम की तरफ से कराई गई जांच...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण