महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

परिजनों को 25 हजार रुपये की अंतरिम सहायता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत रेवतपुर ग्राम के आश्रित नवापारा में शुक्रवार रात जंगली हाथी के हमले में 62 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर हाथी बस्ती में पहुंचा और एक घर को नुकसान पहुंचाने के बाद लौटते समय ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की और क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर वन परिक्षेत्र के बरियों सर्किल अंतर्गत रेवतपुर बीट में शुक्रवार रात हाथियों का एक दल विचरण कर रहा था। रात करीब 9 बजे झुंड से अलग हुआ एक हाथी नवापारा बस्ती में पहुंच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथी महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर 62 वर्षीय बालम टेकाम के घर के पास पहुंचा और घर की परछी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त कर वहां रखी महुआ शराब पी ली।

हत्या आरोपित की उम्रकैद की सजा बरकरार, अपील खारिज ये खबर भी पढ़े : हत्या आरोपित की उम्रकैद की सजा बरकरार, अपील खारिज

59852b078950d20d6694c5bfdf750121_1190770916

इसके बाद हाथी बस्ती से वापस लौटने लगा। इसी दौरान घर से लगभग 150 मीटर दूर रास्ते में बालम टेकाम का सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में परिवार के चार अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने घर से बाहर नहीं निकलने के कारण किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही उप वनमंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की अंतरिम सहायता राशि प्रदान की।

वन विभाग ने आज शनिवार को बताया कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए 'गजराज' वाहन के माध्यम से गांव-गांव मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से जंगल में पुट्टू, खुखड़ी, लकड़ी और अन्य वनोपज संग्रह के लिए नहीं जाने तथा हाथियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

उप वनमंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी आम, कटहल और विशेष रूप से महुआ शराब की गंध से आकर्षित होकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में महुआ शराब खुले में न रखें और हाथी दिखने पर उसके पास जाने या उसे भगाने का प्रयास न करें। 

उन्होंने कहा कि वन विभाग की चेतावनियों का पालन और सतर्कता ही ऐसे हादसों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। इधर, आज शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

खजनी तहसील में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

राजनीतिक गलियारों में घटना को पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता...
उत्तराखंड 
लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का बचाव करने वाले विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम ने किया निस्तारण लखनऊ। डीएम की तरफ से कराई गई जांच...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण