तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

खजनी तहसील में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने तहसील खजनी पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं नगर क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने थाना स्तर पर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, उपजिलाधिकारी खजनी आनंद कटारिया, प्रभारी निरीक्षक खजनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को मौके पर ही सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई।
तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयसीमा निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
तहसील दिवस के सफल आयोजन से फरियादियों में संतोष देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

एसडीएम सदर बने ज्ञान प्रताप सिंह, संभाली जिम्मेदारी,सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त  ये खबर भी पढ़े : एसडीएम सदर बने ज्ञान प्रताप सिंह, संभाली जिम्मेदारी,सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

नोएडा में शुरू हुआ अत्याधुनिक ‘आदर्श परीक्षा केंद्र’, निष्पक्ष व सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था पर जोर

नई दिल्ली। परीक्षा प्रौद्योगिकी और सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने वाली इनोवेटिव्यू इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-80 में...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
नोएडा में शुरू हुआ अत्याधुनिक ‘आदर्श परीक्षा केंद्र’, निष्पक्ष व सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था पर जोर

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत

सिलीगुड़ी। भारत की संप्रभुता और भौगोलिक अखंडता की दृष्टि से रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा, पुल अंतिम चरण में

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए निर्मित की जा रही...
राज्य  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा, पुल अंतिम चरण में

तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

खजनी तहसील में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश 
तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

उत्तर प्रदेश

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत

सिलीगुड़ी। भारत की संप्रभुता और भौगोलिक अखंडता की दृष्टि से रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत

तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

खजनी तहसील में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश 
तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान