उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा, पुल अंतिम चरण में
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए निर्मित की जा रही 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही बनाया जा रहा 200 मीटर लंबा पुल भी अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
इस परियोजना के पूरा होने से बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके उपरांत पुल की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की जांच के लिए आवश्यक टेस्टिंग और ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द के नेतृत्व में मेदान्ता का नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविरउन्होंने बताया कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग नगर से होकर गुजरने वाले वाहनों के कारण अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। पुल और सुरंग के संचालन में आने के बाद वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी, यात्रा का समय कम होगा तथा नगर क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक घटेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि चारधाम यात्रा की समग्र व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
