बीपीएससी में चयनित पूर्व छात्र शिवम का विद्यालय में हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी, हर्रैया में शुक्रवार को उस समय उत्साह और गौरव का माहौल बन गया, जब विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र शिवम सिंह बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर बिहार प्रशासनिक सेवा में नगर निगम अधिकारी पद पर चयनित होने के बाद अपने पिता अशोक सिंह, चाचा एवं भाई के साथ गुरुजनों का आशीर्वाद लेने विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि शिवम सिंह की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया है कि सही दिशा में निरंतर प्रयास करने वाला विद्यार्थी हर लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिवम की उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उल्लेखनीय है कि शिवम सिंह ने वर्ष 2015 में इसी विद्यालय से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। इसके बाद उन्होंने एनआईटी दुर्गापुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और अपनी प्रतिभा व कठिन परिश्रम के बल पर हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बिहार प्रशासनिक सेवा में नगर निगम अधिकारी पद हासिल किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिवम सिंह ने विद्यालय से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी मेरे जीवन निर्माण की आधारशिला रही है। यहां के गुरुजनों का मार्गदर्शन, अनुशासन और संस्कार मेरी सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। अपने विद्यालय में लौटकर सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
शिवम सिंह मूल रूप से छबैला ग्राम के निवासी हैं। उन्होंने हर्रैया के अटवा पूरे अवधी स्थित अपनी बुआ के घर रहकर गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा ग्रहण की थी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पंकज सिंह, दिनेश पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, सुधीर पाठक, दिनेश मिश्रा, पवन मिश्रा, रामनरेश शर्मा, शिवराम पटेल, अमित मिश्रा, कैलाश त्रिपाठी, अलगू प्रसाद, कृष्ण मोहन गुप्ता, राकेश यादव, मृत्युंजय यादव, कमलेश शुक्ला, धनवंत शुक्ला, प्रवीण सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अमरनाथ केसरवानी, प्रद्युम्न उपाध्याय, सुनील मौर्या, राकेश कुमार यादव, अंजू श्रीवास्तव, अंजली सिंह, बीनू पांडे, वर्तिका श्रीवास्तव, निहारिका सिंह, पूनम सिंह, मुस्कान यादव, सोनी शुक्ला, अनीता सिंह, प्रियंका पाण्डेय, संध्या त्रिपाठी, हिमांशु मिश्रा, सपना सिंह, सिमरन सिंह, पद्मा मिश्रा, मधु शर्मा, कामना त्रिपाठी, संध्या श्रीवास्तवा, श्रुति श्रीवास्तव, वंदना विश्वकर्मा, विधि, संयोगिता श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के श्री दूधेश्वरनाथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

हॉटस्पॉट के जरिए नहीं मिलेगा 5G डेटा एयरटेल के अनलिमिटेड 5G प्लान एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया...
टेक-मित्र 
'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

#Draft: Add Your Title

फिरोजाबाद, नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में निर्भय सागर महाराज संघ द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का 59...
#Draft: Add Your Title

आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

उत्तर प्रदेश

कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के श्री दूधेश्वरनाथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आसनसोल में बनेगा पश्चिम बंगाल का पहला केंद्रीय ईएसआई मेडिकल कॉलेज

’जल संरक्षण का लें संकल्प, जल बचाना हम सबकी जिम्मेदारी-गौड़

सोनभद्र। घोरावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रदेश सरकार द्वारा 16 से...
उत्तर प्रदेश 
’जल संरक्षण का लें संकल्प, जल बचाना हम सबकी जिम्मेदारी-गौड़