मोहम्मदी-खीरी,18 जुलाई(तरुणमित्र)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मोहम्मदी सर्किल में अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार सफलता हासिल कर रहा है। बीते दिनों हुई ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाइयों ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है, जबकि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
हाल ही में पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद गौतस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस कार्रवाई के दौरान दो गौतस्करों को गिरफ्तार किया गया। इन सफल अभियानों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
7 जुलाई, 13 जुलाई और 17 जुलाई को हुई लगातार प्रभावी कार्रवाइयों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोहम्मदी क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है। पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत रणनीति से अपराधियों के हौसले लगातार पस्त हो रहे हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की सक्रिय कार्यशैली से कानून-व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस का कहना है कि अपराध, गौतस्करी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
लगातार सफल खुलासों,गिरफ्तारियों और प्रभावी पुलिस अभियानों के कारण पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व तथा सीओ अरुण कुमार सिंह की सक्रिय कार्यशैली की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। आमजन इसे अपराध के खिलाफ प्रभावी पुलिसिंग का मजबूत उदाहरण मान रहे हैं।
"मोहम्मदी में अपराधियों की अब खैर नहीं...!
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार बड़ी कार्रवाई।
अपराधियों में खौफ, जनता में बढ़ा भरोसा।
कानून का राज, अपराध पर प्रहार।"