सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर मोदी सरकार पर बरसे सौरभ भारद्वाज

कहा- घबराहट में बदला गया दिल्ली पुलिस कमिश्नर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • जेन-जी के आंदोलन से जुड़ने के कारण सरकार पर पड़ा दबाव आप नेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने घबराहट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बदलने के बाद अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन हिरासत में लिया। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो-तीन दिनों में देशभर से लोगों का समर्थन बढ़ने और युवाओं, विशेषकर जेन-जी के आंदोलन से जुड़ने के कारण सरकार दबाव में आ गई।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आंदोलन के प्रभाव का सही आकलन नहीं किया और इसे केवल सोशल मीडिया तक सीमित मानने की भूल की। उनका आरोप है कि नए पुलिस कमिश्नर के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आंदोलन को समाप्त करने की योजना बनाई गई और सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन अस्पताल पहुंचाया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए आईपीसी और यूपीपीपीसी के बीच समझौता ये खबर भी पढ़े : स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए आईपीसी और यूपीपीपीसी के बीच समझौता

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल की तस्वीरों ने देशभर के लोगों में सहानुभूति और समर्थन पैदा किया। उन्होंने युवाओं से 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार है।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने की कार्रवाई को "शर्मनाक" बताते हुए कहा कि सरकार संवाद के बजाय पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा अहंकार अक्सर तानाशाही प्रवृत्ति वाली सरकारों में देखने को मिलता है।

पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से बातचीत करने के बजाय पुलिस कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में आंदोलन के समर्थन में शामिल होने की अपील की।

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और कैमरों की रिकॉर्डिंग रोकने के लिए सफेद चादरों का इस्तेमाल किया गया।

कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकार को आंदोलनकारियों से बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन उसने पुलिस कार्रवाई का रास्ता चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही मांगों को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया गया और लोगों से सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रक्षाबंधन में महिलाओं का हुनर, समूह की दीदियों के हाथों से बनी राखियों से सजेंगे बाजार

पारंपरिक कौशल और नए डिजाइनों से सज रहीं खूबसूरत राखियां लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के तहत...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन में महिलाओं का हुनर, समूह की दीदियों के हाथों से बनी राखियों से सजेंगे बाजार

छात्रों के लिए हॉस्टल व लाइब्रेरी सुविधाएं होगी हाईटेक

लखनऊ। संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पीजीआई के 30वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा छात्रों के हॉस्टल और...
उत्तर प्रदेश 
छात्रों के लिए हॉस्टल व लाइब्रेरी सुविधाएं होगी हाईटेक

तालाब पर अतिक्रमण का आरोप , पैमाइश को लेकर न्याय की गुहार

मकान के पीछे के रास्ता से तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप सरोजनीनगर । सरोजनीनगर स्थित बाग नंबर-03...
उत्तर प्रदेश 
तालाब पर अतिक्रमण का आरोप , पैमाइश को लेकर न्याय की गुहार

डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र  लखनऊ। सरोजनी नगर तहसील में शनिवार को डीएम विशाख जी. अय्यर के सामने ही जिला...
उत्तर प्रदेश 
डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

बच्चों को वैन में भूसे की तरह ठूंस कर दौड़ रहे बेअंदाज चालक, हादसे को दे रहे दावत

स्कूल वैन ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां  बख्शी का तालाब।सीतापुर हाईवे पर हर दिन सैकड़ों मासूम बच्चों की...