उपज का स्थापना दिवस 22 जुलाई को, नवीन पत्रकार सदस्यों का होगा सम्मान
बिजनौर में 22 जुलाई को स्थापना दिवस का आयोजन
रामनाथ सिंह
- केक कटिंग के साथ नए सदस्यों का होगा सम्मान
बिजनौर। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) शाखा बिजनौर द्वारा संगठन का स्थापना दिवस 22 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 11 बजे सिंचाई विभाग के डाक बंगला, बिजनौर में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। समारोह में केक काटकर स्थापना दिवस मनाने के साथ ही संगठन से जुड़े नए सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।
उपज के महामंत्री रामनाथ सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पत्रकारों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी पत्रकार साथियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
पत्रकारों की एकजुटता से ही संगठन होगा मजबूत : पुखराज सिंह मलिक
उपज के जिलाध्यक्ष पुखराज सिंह मलिक ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उपज हमेशा पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करता रहा है और आगे भी पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
