उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित
संत कबीर नगर, 18 जुलाई 2026 (सूचना विभाग)।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि मतदाताओं सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित करके नये मतदेय स्थल बनाये गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि संभाजन के लिए योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाना है की एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव सामान्य संख्या में मतदाता हों और कोई भी परिवार न टूटे, तद्नुसार परिवार के सभी सदस्यों को सामान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखा गया है, उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 300 से कम मतदाता नहीं है एवं किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं है। सभी मतदेय स्थलों पर (ए0एम0एफ0) रैंप, पानी, शौचालय, विद्युत, कुर्सी-मेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 48 मतदेय स्थलों को अन्य मतदेय स्थलों में समायोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार नए बनाए गए नए स्थलों की संख्या 27 है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आलेख्य प्रकाशन दिनांक 4 जुलाई 2026 को कुल मध्य स्थलों की संख्या 1597 हो गई है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष अपना दल (यस) अमित चौधरी, जिला महासचिव आम आदमी पार्टी ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, नायब तहसीलदार मेहदावल प्रियंका तिवारी, नायब तहसीलदार धनघटा राजेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
