डीएम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का किया गया औचक निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, 18 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निरीक्षण के क्रम में आज विकासखंड हैंसर बाजार के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में कुल 06 शिक्षक कार्यरत हैं जिसमें से 05 शिक्षक उपस्थित पाए गए। 
विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता का परीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर मौके पर बच्चे अंग्रेजी का किताब नहीं पढ़ पाये, जिस पर जिलाधिकारी ने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिए जाने के संबंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षकों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान शौचालय सहित विद्यालय परिसर में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति के संबंध में वार्डन व संबंधित स्टाफ से वार्ता की गई तथा शत-प्रतिशत नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, विद्यालय में छात्राओं के लिए पठन-पाठन, दैनिक सामग्री, भोजन की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया गया, उन्होंने छात्राओं को पठन-पाठन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए बालिकाओं को पढ़ाया गया। विद्यालय में परिसर की साफ सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा बालिकाओं के आवासीय भवन, किचन, शौचालय सहित संपूर्ण परिसर की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया। विद्यालय में बन रहे LBD/प्रयोगशाला नव निर्माण भवन को तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु निर्देश दिया गया तथा उसके लिए अलग से जमीन चिन्हित कराई गई। विद्यालय में स्थापित सोलर लाइट एवं आरओ सिस्टम खराब पाए जाने पर उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर ये खबर भी पढ़े : संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने R4C और 1930 हेल्पलाइन का किया निरीक्षण, साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने R4C और 1930 हेल्पलाइन का किया निरीक्षण, साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश प्रकाश...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने R4C और 1930 हेल्पलाइन का किया निरीक्षण, साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

सनसनीखेज़ खुलासा: पति ने पत्नी की हत्या कर लूट का रचा ड्रामा, गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने मांगरोल गांव में हुई महिला हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस...
राजस्थान 
सनसनीखेज़ खुलासा: पति ने पत्नी की हत्या कर लूट का रचा ड्रामा, गिरफ्तार

एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये, एनपीए में सुधार

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल-जून) की पहली तिमाही के वित्तीय...
कारोबार 
एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये, एनपीए में सुधार

फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार शाम सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि चालक सहित...
उत्तर प्रदेश 

डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

संत कबीर नगर, 18 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* दिनांक 16 से 22 जुलाई 2026 तक भूजल सप्ताह के अंतर्गत  जिलाधिकारी आलोक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

भूगर्भ जल सप्ताह  के अवसर पर  राजकीय बाग घोरहट में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 18 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया है कि दिनांक 16 से 22...
उत्तर प्रदेश 
भूगर्भ जल सप्ताह  के अवसर पर  राजकीय बाग घोरहट में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डीएम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का किया गया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर, 18 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निरीक्षण के क्रम में आज विकासखंड हैंसर बाजार...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का किया गया औचक निरीक्षण