फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार शाम सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि चालक सहित तीन लोग घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत नया बाईपास पर शनिवार शाम आगरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल राहगीरो की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण ये खबर भी पढ़े : डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

घायलों में अग्रिम (8) पुत्र सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चे की मां राखी निवासीगण कुरावली मैनपुरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल सचिन, उनकी बेटी और चालक यश प्रताप सिंह का अस्पताल में उपचार हो रहा है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ लेकिन पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू किया।

थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन शर्मा का कहना है हादसे में मां-बेटे की मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने R4C और 1930 हेल्पलाइन का किया निरीक्षण, साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने R4C और 1930 हेल्पलाइन का किया निरीक्षण, साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश प्रकाश...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने R4C और 1930 हेल्पलाइन का किया निरीक्षण, साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

सनसनीखेज़ खुलासा: पति ने पत्नी की हत्या कर लूट का रचा ड्रामा, गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने मांगरोल गांव में हुई महिला हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस...
राजस्थान 
सनसनीखेज़ खुलासा: पति ने पत्नी की हत्या कर लूट का रचा ड्रामा, गिरफ्तार

एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये, एनपीए में सुधार

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल-जून) की पहली तिमाही के वित्तीय...
कारोबार 
एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये, एनपीए में सुधार

फिरोजाबाद: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार शाम सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि चालक सहित...
उत्तर प्रदेश 

डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

संत कबीर नगर, 18 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* दिनांक 16 से 22 जुलाई 2026 तक भूजल सप्ताह के अंतर्गत  जिलाधिकारी आलोक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा भूजल संरक्षण जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

भूगर्भ जल सप्ताह  के अवसर पर  राजकीय बाग घोरहट में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 18 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया है कि दिनांक 16 से 22...
उत्तर प्रदेश 
भूगर्भ जल सप्ताह  के अवसर पर  राजकीय बाग घोरहट में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डीएम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का किया गया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर, 18 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निरीक्षण के क्रम में आज विकासखंड हैंसर बाजार...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का किया गया औचक निरीक्षण