दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास, बस्ती के विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।NEET UG 2026 में विद्यालय के छात्र पवन विश्वकर्मा ने All India Rank 16,510 एवं Category Rank 7,765 प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं जरताब असर ने All India Rank 18,481 एवं Category Rank 8,751, तथा सौरव वर्मा ने All India Rank 29,476 एवं Category Rank 14,208 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि पिछले वर्ष की छात्रा फिरदौस बेगम ने NEET में All India Rank 1,575 प्राप्त कर सफलता अर्जित की थी और वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।इसी प्रकार CUET परीक्षा में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पलक सिंह का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस में तथा माही का चयन इंद्रप्रस्थ कॉलेज में हुआ। दोनों संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों में गिने जाते हैं।अन्य उपलब्धियों में अनुज कुमार ने IMU-CET में All India Rank 865 प्राप्त कर Indian Maritime University, Chennai में प्रवेश प्राप्त किया। अपनी शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत वे भारतीय नौवहन क्षेत्र में अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेंगे।
इसके अतिरिक्त वैभव वर्मा का चयन आईआईटी रुड़की में हुआ, जबकि ऋषु बौद्ध ने NIFT में All India Rank 3,015 प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के विद्यार्थियों की ये उपलब्धियाँ उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम हैं। विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

जानिए अब ग्राहकों के पास कौन-कौन से विकल्प देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए...
टेक-मित्र 
एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

प्रतापगढ़। विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

सीबीआई ने दिल्ली में उप-पंजीयक समेत दो को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के पंजाबी बाग, नांगलोई स्थित उप-पंजीयक नंद किशोर मीना और सुभाष गांधी...
राष्ट्रीय  राज्य 