सीबीआई ने दिल्ली में उप-पंजीयक समेत दो को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के पंजाबी बाग, नांगलोई स्थित उप-पंजीयक नंद किशोर मीना और सुभाष गांधी नाम के एक शख्स को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप था कि उप-पंजीयक ने संपत्ति का गिफ्ट डीड दर्ज करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई ने शुक्रवार को जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये खबर भी पढ़े : कानपुर में फर्जी दस्तावेज़ फैक्ट्री का भंडाफोड़, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और आधार बनाने वाले तीन गिरफ्तारसीबीआई ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत एजेंसी ने केस दर्ज किया और उसी दिन ट्रैप बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार उप-पंजीयक नंद किशोर मीना पंजाबी बाग, नांगलोई कार्यालय में तैनात थे। उनके साथ गिरफ्तार निजी व्यक्ति सुभाष गांधी पर भी रिश्वत लेने में सहयोग करने का आरोप है। सीबीआई ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
