सोनम वांगचुक आंदोलन को लेकर भाजपा का हमला, आप पर लगाए गंभीर आरोप

हर्ष मल्होत्रा बोले— यह जेन-ज़ी नहीं, 'आप' युवा शाखा का आंदोलन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन और शनिवार को हुए घटनाक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी लिखित सहमति से चिकित्सकीय जांच और स्वास्थ्य देखभाल की गई।

हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि सुबह की घटनाओं के बाद अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और अभिजीत दिपके सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट हो गया कि यह कोई "जेन-ज़ी आंदोलन" नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी की युवा शाखा का आंदोलन था।

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफे! सरकार ने कड़े किए नियम ये खबर भी पढ़े : ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफे! सरकार ने कड़े किए नियम

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी युवाओं को आंदोलन के लिए उकसाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनके अनुसार, देश और दिल्ली के युवाओं को 2009 से 2013 के आंदोलन और उसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल की वास्तविकता अच्छी तरह याद है, इसलिए वे अब गुमराह नहीं होंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नीट परीक्षा को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन जून में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने और 16 जुलाई को परिणाम घोषित होने के बाद पूरी तरह अपना आधार खो चुका है। उनका दावा है कि परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र संतुष्ट हैं।

हर्ष मल्होत्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने शनिवार दोपहर 2:26 बजे सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर युवाओं और अभिभावकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील तो की, लेकिन स्वयं वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल केवल आंदोलन भड़काना चाहते हैं और युवाओं की वास्तविक समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तालाब पर अतिक्रमण का आरोप , पैमाइश को लेकर न्याय की गुहार

मकान के पीछे के रास्ता से तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप सरोजनीनगर । सरोजनीनगर स्थित बाग नंबर-03...
उत्तर प्रदेश 
तालाब पर अतिक्रमण का आरोप , पैमाइश को लेकर न्याय की गुहार

डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र  लखनऊ। सरोजनी नगर तहसील में शनिवार को डीएम विशाख जी. अय्यर के सामने ही जिला...
उत्तर प्रदेश 
डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

बच्चों को वैन में भूसे की तरह ठूंस कर दौड़ रहे बेअंदाज चालक, हादसे को दे रहे दावत

स्कूल वैन ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां  बख्शी का तालाब।सीतापुर हाईवे पर हर दिन सैकड़ों मासूम बच्चों की...