सोनम वांगचुक विवाद: अमित मालवीय बोले- ‘अस्पताल ले जाने से पहले ली गई थी सहमति’

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि 'सोनम वांगचुक की प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट अब सार्वजनिक है और इसमें स्पष्ट रूप से दर्ज है कि उनका चिकित्सकीय परीक्षण उनकी सहमति से किया गया'।

यह बात अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ऐसे में यह समझ से परे है कि इस पूरे मामले में विवाद किस बात को लेकर खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप, अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद प्रशासन ने सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया ताकि उनका समुचित उपचार हो सके और स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

कांची पीठ में दिव्य संगम, शंकराचार्य विजयेंद्र महाराज से स्वामी चिदानंद की भेंट ये खबर भी पढ़े : कांची पीठ में दिव्य संगम, शंकराचार्य विजयेंद्र महाराज से स्वामी चिदानंद की भेंट

मालवीय ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या विपक्ष यह चाहता था कि उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ती, ताकि इस मुद्दे को राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम बनाया जा सके। उनके अनुसार, ऐसी परिस्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसे विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है।

मालवीय ने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया और जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने इसे जिम्मेदार प्रशासनिक कदम बताते हुए कहा कि इस पर अनावश्यक राजनीतिक विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।हालांकि, सोनम वांगचुक या विपक्षी दलों की ओर से अमित मालवीय के इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

जानिए अब ग्राहकों के पास कौन-कौन से विकल्प देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए...
टेक-मित्र 
एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

प्रतापगढ़। विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

सीबीआई ने दिल्ली में उप-पंजीयक समेत दो को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के पंजाबी बाग, नांगलोई स्थित उप-पंजीयक नंद किशोर मीना और सुभाष गांधी...
राष्ट्रीय  राज्य 