डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे
शौचालय का पैसा जारी न होने के मुद्दे को लेकर संर्पूण समाधान दिवस में पर पहुंचीं
- जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र
लखनऊ। सरोजनी नगर तहसील में शनिवार को डीएम विशाख जी. अय्यर के सामने ही जिला प्रशासन मुदार्बाद के नारे लगाए गए। स्वयं सहायता समूह की तकरीबन दो दजर्न महिलायें शौचालय का पैसा जारी कराने की मांग लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची थीं। सरोजनीनगर की महिलाएं भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची थीं। संजीव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थियों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है।
महिला शक्ति समाधान समिति सीएलएफ स्वयं सहायता समूह की उपाध्यक्ष अंजनी गौतम ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से विभिन्न सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
सरोजनीनगर के उपजिलाधिकारी और विकास खंड अधिकारी की उदासीनता के कारण गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और आगे यह भी कहा कि सरोजनी नगर विधायक की ओर से इन गांवों के लिए बकायदा आवेदन भी कराये गये थे।
बताया गया कि लगभग 10 महीने पहले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यालय के माध्यम से नीवां, कुरौनी, माती, खटोला, परवर पश्चिम, मेड़ई खेड़ा, गढ़ी मवैया, सोहावा और परवर पूरब सहित विभिन्न ग्राम सभाओं की 179 गरीब और शौचालय विहीन महिलाओं के आवेदन जमा कराए गए थे। तब से लेकर अब तक किसी भी लाभार्थी के खाते में राशि नहीं पहुंची है। इससे सभी शौचालय विहीन ही हैं। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में पैसा दिलाने का आश्वासन दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
