न्यायालय में गवाहों की अनुपस्थिति या शिथिल पैरवी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं : जिलाधिकारी

— अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में गंभीर मामलों की प्रभावी पैरवी और समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में गवाहों की अनुपस्थिति अथवा शिथिल पैरवी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी अभियोजन अधिकारी और शासकीय अधिवक्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने शासकीय अधिवक्ताओं एवं अभियोजन अधिकारियों से लंबित और निस्तारित मामलों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पलिया पुलिस ने 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोचा,एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल ये खबर भी पढ़े : पलिया पुलिस ने 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोचा,एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल

जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों और पक्षों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने आवश्यक अभिलेखों, प्रतिवेदनों और अन्य दस्तावेजों का समय से आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के साथ ही ऑनलाइन डाटा समय पर फीड कराने के निर्देश भी दिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कोर्ट केस रजिस्ट्रेशन, जमानत प्रकरणों के निस्तारण, केस डिस्पोजल, लिपिकीय आपत्तियों, अपील एवं रिवीजन, चार्जशीट, चार्ज फ्रेम, अंतिम बहस, गवाहों की उपस्थिति एवं परीक्षण तथा अभियोजन स्वीकृति से जुड़े मामलों की प्रगति का गहन परीक्षण किया।

उन्होंने विशेष रूप से महिला एवं बालिका उत्पीड़न, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार, गैंगस्टर, पॉक्सो, शस्त्र अधिनियम, दहेज मृत्यु, अपहरण और अन्य संगीन अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मामलों में राज्य सरकार के पक्ष में दोषसिद्धि हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अभियोजन अधिकारी नियमित समन्वय बनाए रखें और गवाहों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति एवं परीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक अभियोजन अधिकारी अपने-अपने न्यायालय में लंबित गंभीर मामलों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनकी प्रभावी पैरवी करें, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आए और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण