संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरी की जाएं। डीएम ने साफ कहा कि जनपद की बाढ़ तैयारियों का एकमात्र लक्ष्य 'जीरो कैजुअल्टी' होना चाहिए।

बैठक में बताया गया कि बाढ़ से निपटने के लिए जिले में 22 मॉडल शरणालय/राहत शिविर और 10 बाढ़ चौकियां प्रस्तावित हैं। इसमें रामसनेहीघाट तहसील में 6 शिविर व 3 चौकियां, रामनगर में 9 शिविर व 3 चौकियां और सिरौलीगौसपुर में 07 शिविर व 04 चौकियां स्थापित होंगी।

 जालाैन में सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम ये खबर भी पढ़े :  जालाैन में सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डीएम ने निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की जाए। साथ ही बाढ़ के दौरान चलने वाली हर नाव पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध रहें। उन्होंने सिंचाई विभाग को नदी किनारे सभी तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत और सुदृढ़ीकरण समय से कराने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को बचाव और राहत की जानकारी दी जाए। बाढ़ आने से पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे पूरा कर लिया जाए, ताकि नुकसान होने पर किसानों को तुरंत मुआवजा मिल सके। कटान वाले गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों के सभी हैंडपंप रीबोर कराकर चालू रखे जाएं ताकि पेयजल संकट न हो। स्वास्थ्य विभाग को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, जरूरी दवाओं और टीकाकरण की तैयारी रखने को कहा। पशुपालन विभाग को पशुओं के इलाज, टीकाकरण और चारे का इंतजाम करने के निर्देश दिए।सर्पदंश से होने वाली मौतों पर डीएम ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर पीड़ित को बिना देरी निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। झाड़-फूंक जैसी अवैज्ञानिक पद्धतियों से बचें। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त एंटी वेनम किट रखने और पूरा इलाज होने के बाद ही मरीज को छुट्टी देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को इसको लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।

डीएम ने सभी विभागों को शासन की एसओपी का अक्षरशः पालन करने को कहा। आपात स्थिति के लिए सभी संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन 2026 के फाइनल में...
खेल 
पी. वी. सिंधु जापान ओपन 2026 के फाइनल में, चेन यूफेई चोट के कारण सेमीफाइनल से हटीं

मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। आज शनिवार को भोपाल और इंदौर समेत...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण