जालाैन में सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के कदौरा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से मजदूर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। मृतक कक्षा 11 का छात्र था और उसकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कदौरा निवासी भूपेंद्र पाल पुत्र दीनदयाल पाल, राजकीय इंटर कॉलेज कदौरा में कक्षा 11 का छात्र था। गुरुवार की देर शाम वह अपने घर पर मौजूद था। मां ने उसे घर का मुख्य दरवाजा बंद करने के लिए बाहर भेजा। जैसे ही भूपेंद्र दरवाजे के पास पहुंचा, वहां अंधेरे में छिपे एक जहरीले सर्प ने उसके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद भूपेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन  ये खबर भी पढ़े : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

भूपेंद्र अपने पिता दीनदयाल पाल का इकलौता बेटा था। दीनदयाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और बेटे की पढ़ाई-लिखाई के लिए भी मेहनत कर रहे थे। बेटे की मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

स्टेशनों पर जलभराव रोकने के DRM ने दिए निर्देश लखनऊ। 16 जुलाई, 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर रेलखंड का DRM ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

   बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला संसद को सौपा ज्ञापन

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

   बदायूं। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर भरण पोषण को लेकर प्रशासन की ओर से संचालित योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से जनपद में 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल...