मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना

- 19 जुलाई से सक्रिय होगा मौसम का नया सिस्टम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। आज शनिवार को भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।

बीते शुक्रवार को करीब नौ दिन बाद उमरिया, डिंडौरी, बालाघाट सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में बारिश का माहौल बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया आगे बढ़ रहा है।

मप्र के मिनी जगन्नाथपुरी "मानोरा" में निकली भव्य रथयात्रा, 22 फीट रथ पर विराजे भगवान ये खबर भी पढ़े : मप्र के मिनी जगन्नाथपुरी "मानोरा" में निकली भव्य रथयात्रा, 22 फीट रथ पर विराजे भगवान

इसके साथ सक्रिय ट्रफ के जरिए लगातार नमी मिल रही है। जैसे-जैसे यह सिस्टम मजबूत होगा, प्रदेश में बारिश की तीव्रता भी बढ़ती जाएगी। शनिवार से सक्रिय होने वाले नए सिस्टम के कारण अगले चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल.

हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर.

टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा श्योपुर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर में मौसम साफ रहने के साथ धूप निकल सकती है।

सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश
जुलाई के शुरुआती नौ दिनों में प्रदेश के किसी भी जिले में भारी या अति भारी बारिश दर्ज नहीं हुई। इसका असर प्रदेश के कुल वर्षा आंकड़ों पर भी पड़ा है।

अब तक मध्य प्रदेश में 247 मिमी (9.7 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य औसत 291 मिमी (11.5 इंच) है। यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा 26 प्रतिशत कम दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में भी सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

मेसी पर रहेगी 'विशेष नजर', लेकिन मैन-मार्किंग नहीं करेंगे : स्पेनिश कोच फुएंते

न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा है...
खेल 
मेसी पर रहेगी 'विशेष नजर', लेकिन मैन-मार्किंग नहीं करेंगे : स्पेनिश कोच फुएंते

फीफा विश्व कप 2026: फाइनल से पहले मेसी ने की लामिन यामल की तारीफ, बोले- इतिहास रच सकते हैं

न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने स्पेन के युवा स्टार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: फाइनल से पहले मेसी ने की लामिन यामल की तारीफ, बोले- इतिहास रच सकते हैं

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां