मेसी पर रहेगी 'विशेष नजर', लेकिन मैन-मार्किंग नहीं करेंगे : स्पेनिश कोच फुएंते

फुएंते ने अर्जेंटीना और स्कालोनी के प्रति जताया सम्मान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा है कि उनकी टीम अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी पर विशेष नजर रखेगी, लेकिन उन्हें रोकने के लिए मैन-मार्किंग की रणनीति नहीं अपनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि अपने अनुभव से वह जानते हैं कि मेसी जैसे खिलाड़ी को पूरे मैच में एक खिलाड़ी के भरोसे रोकना लगभग असंभव है।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डे ला फुएंते ने कहा, "मेरा मेसी से पहला सामना तब हुआ था, जब मैं सेविला की युवा टीम का कोच था। हम बार्सिलोना खेलने गए थे और मैंने एक युवा खिलाड़ी मेसी के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने एक खिलाड़ी को उनकी मैन-मार्किंग की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन 70वें मिनट में मुझे उस खिलाड़ी को बदलना पड़ा क्योंकि उसे पीला कार्ड मिल चुका था। उस समय स्कोर 0-0 था, लेकिन अगले 15 मिनट में मेसी ने हमारे खिलाफ चार गोल कर दिए।"

उन्होंने स्पष्ट किया, "इसलिए इस बार हम मैन-मार्किंग नहीं करेंगे। हमें पूरे समय सतर्क रहना होगा और निश्चित रूप से मेसी पर विशेष ध्यान देना होगा।"

39 वर्षीय मेसी की जमकर तारीफ करते हुए स्पेन के कोच ने कहा, "मेसी अपने आप में अनोखे खिलाड़ी हैं। वह युवा खिलाड़ियों के लिए अपने व्यवहार और खेल भावना के कारण प्रेरणा हैं। खासकर जिस तरह का विश्व कप वह इस उम्र में खेल रहे हैं, वह वास्तव में शानदार है।"

फाइनल में स्पेन के कोच का मुकाबला अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी से भी होगा। दोनों की दोस्ती वर्ष 2017 में हुई थी, जब स्कालोनी प्रोफेशनल कोचिंग लाइसेंस की पढ़ाई कर रहे थे और डे ला फुएंते उनके प्रशिक्षक थे।

अर्जेंटीना के खेल को लेकर पूछे गए सवाल पर डे ला फुएंते ने कहा, "ओह, नहीं... बिल्कुल नहीं। मैं ऐसा कहने की कभी हिम्मत नहीं करूंगा। मुझे अर्जेंटीना की इस टीम के लिए बेहद सम्मान है।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने विश्व कप जीता है, दो कोपा अमेरिका खिताब जीते हैं, फाइनलिसिमा जीती है और टीम की कमान मेरे करीबी मित्र स्कालोनी के हाथों में है। मेरे मन में उनके लिए सिर्फ सम्मान है, और सम्मान ही है।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि स्पेन और अर्जेंटीना दोनों ऐसी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे, जहां प्रतिभा और बेहतरीन फुटबॉल सबसे ऊपर होगी।"

विश्व कप फाइनल में होने वाले विशेष हाफ टाइम शो के कारण मध्यांतर सामान्य 15 मिनट की बजाय लगभग 30 मिनट का होगा।

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

इस पर डे ला फुएंते ने कहा, "मुझे लगता है कि जो चीजें आज हमें असामान्य लगती हैं, जैसे हाइड्रेशन ब्रेक या 30 मिनट का हाफ टाइम, हो सकता है अगले 30 वर्षों में फुटबॉल का सामान्य हिस्सा बन जाएं।"

उन्होंने कहा, "शायद फुटबॉल इसी दिशा में विकसित हो रहा है। हमें नहीं पता कि भविष्य क्या होगा, लेकिन जो भी है, उसे बदला नहीं जा सकता। इसलिए हमें इसका आनंद लेना चाहिए।"

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त...
खेल 
ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी भी थमी हुई है। प्रदेश में शनिवार को केवल 10 जिलों में हल्की...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर