फीफा विश्व कप 2026: फाइनल से पहले मेसी ने की लामिन यामल की तारीफ, बोले- इतिहास रच सकते हैं

मेसी ने लामिन यामल को शानदार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने स्पेन के युवा स्टार लामिन यामल की खुलकर सराहना की।

मेसी ने कहा कि यामल एक असाधारण खिलाड़ी हैं और भविष्य में इतिहास रचने की क्षमता रखते हैं। हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि फाइनल में वह ऐसा नहीं होने देना चाहेंगे।

फाइनल की पूर्व संध्या पर फीफा ने न्यूयॉर्क के हडसन नदी के किनारे स्थित जैविट्स सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत ये खबर भी पढ़े :  भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

इस कार्यक्रम में मेसी, अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी, गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज, स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते और कप्तान रोद्री ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड और हास्य कलाकार केविन हार्ट ने किया, जबकि टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, एनएफएल दिग्गज टॉम ब्रैडी और एनबीए स्टार केविन ड्यूरेंट ने खिलाड़ियों से बातचीत की।

यामल को बताया शानदार खिलाड़ी
कार्यक्रम के दौरान टॉम ब्रैडी ने वह चर्चित तस्वीर याद दिलाई, जिसमें 20 वर्षीय मेसी एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान बच्चे लामिन यामल को नहलाते हुए दिखाई दिए थे।

इस पर मेसी ने कहा, "लामिन वास्तव में शानदार खिलाड़ी है। मैं उसे काफी समय से देख रहा हूं क्योंकि वह उस क्लब के लिए खेलता है, जिससे मुझे बेहद लगाव है। उसके पास इतिहास रचने का मौका है। हम कोशिश करेंगे कि इस बार ऐसा न हो।"

उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा, "हम अच्छा मुकाबला खेलना चाहेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वह और उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन न करें।"

स्कालोनी ने की स्पेन के कोच की सराहना
कार्यक्रम के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते से मुलाकात कर उन्हें गले लगाया। बाद में स्कालोनी ने कहा, "मैं यहां केवल लुइस की वजह से आया हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं।"

विश्व कप फाइनल से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में फुटबॉल और अन्य खेलों की कई बड़ी हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। वहीं, अर्जेंटीना की टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने के लक्ष्य के साथ फाइनल में उतरेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त...
खेल 
ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी भी थमी हुई है। प्रदेश में शनिवार को केवल 10 जिलों में हल्की...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर