बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित एक कंपोजिट शराब दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बीती शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी नकदी, एक एलईडी टीवी समेत महंगी शराब चोरी कर रफूचक्कर हो गए।

घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई, जिसके बाद दुकान के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल जरवल रोड पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान के सेल्समैन संजय वर्मा ने थाने पर लिखित तहरीर दी है। सेल्समैन संजय वर्मा के अनुसार, चोरों ने दुकान की गल्ले से 86 हजार रुपये नगद, एक एलईडी टीवी और कुछ महंगी शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए।

एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन

जरवल रोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दुकान के सेल्समैन से घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस की टीमें तेजी से छानबीन कर रही हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर इस चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक विनोद कुमार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में बैकडोर भर्ती...
हिमाचल 
 हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान के दौरान नारकोटिक्स...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार रात दो बाइकों के...
पश्चिम बंगाल 
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

कोलकाता। सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी (एसएनयू) के विधि विभाग और सिटिज़न्स फॉर जस्टिस (सी4जे) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को "यूनिफॉर्म...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

सोनम वांगचुक को कैसे हटाया गया? 30 सेकंड का प्लान, फोन जैमर और सफेद पर्दे के पीछे चला पूरा ऑपरेशन

नई दिल्ली: भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग...
सोनम वांगचुक को कैसे हटाया गया? 30 सेकंड का प्लान, फोन जैमर और सफेद पर्दे के पीछे चला पूरा ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर