दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे
मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार रात दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमन माझी (17) के रूप में हुई है। वह एगरा के ही गौरदहा गांव का निवासी था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे एगरा बस स्टैंड के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सुमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए लहूलुहान हालत में सुमन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़े : राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के ट्रक और एम्बुलेंस में टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
