हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

आठ पदों पर नियुक्तियों को लेकर उठाए गए सवाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक विनोद कुमार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में बैकडोर भर्ती का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार की घेराबंदी की है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

विनोद कुमार ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले पांच लाख रोजगार देने और पहले वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के बजाय कथित भाई-भतीजावाद और बैकडोर नियुक्तियां देखने को मिल रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में सेवा समिति के माध्यम से चार डाटा एंट्री ऑपरेटर और चार चपरासी के कुल आठ पद भरे गए।

हिमाचल: मानसून का कहर, किन्नौर में बाढ़ से सड़कें बंद, प्रशासन ने जारी की यात्रा सलाह ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: मानसून का कहर, किन्नौर में बाढ़ से सड़कें बंद, प्रशासन ने जारी की यात्रा सलाह

उनके अनुसार इन पदों के लिए न तो कोई सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया गया और न ही योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए। उन्होंने दावा किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया गुपचुप तरीके से पूरी की गई।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सबसे गंभीर बात यह है कि इन सभी आठ पदों पर शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के लोगों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पूरे हिमाचल प्रदेश में योग्य अभ्यर्थी केवल शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही थे। उन्होंने कहा कि शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के बेरोजगार युवाओं को इस प्रक्रिया में अवसर क्यों नहीं मिला।

विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि यह भर्ती पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है और इससे प्रदेश के शिक्षित युवाओं का भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा कमजोर हो रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन और आउटसोर्स एजेंसी की मिलीभगत से नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां की गई हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा इन आठों नियुक्तियों को रद्द कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दोबारा भर्ती करने की मांग की।

विनोद कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार रोजगार के अवसर पूरे प्रदेश के युवाओं को देने के बजाय उन्हें अपने मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों तक सीमित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा इस पूरे घटनाक्रम को देख रहा है और इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अब भ्रम की छिछली राजनीति पर...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव प्रसाद मौर्य

संपादकीय: वांगचुक बनाम सरकार! लोकतंत्र की हार या प्रशासनिक विवेक?

भूख हड़ताल के 21वें दिन पुलिस द्वारा जबरन हॉस्पिटल ले जाया गया सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को जबरिया समाप्त...
विचार मित्र 
संपादकीय: वांगचुक बनाम सरकार! लोकतंत्र की हार या प्रशासनिक विवेक?

मुख्यमंत्री योगी ललिता गौतम प्रकरण में सख्त, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ की दिवंगत छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ललिता गौतम प्रकरण में सख्त, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

अयोध्या। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 'गौमाता जनजागरण यात्रा' के तहत अयोध्या पहुंचे और शनिवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।इससे पूर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे,...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अब भ्रम की छिछली राजनीति पर...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव प्रसाद मौर्य

मुख्यमंत्री योगी ललिता गौतम प्रकरण में सख्त, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ की दिवंगत छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ललिता गौतम प्रकरण में सख्त, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

अयोध्या। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 'गौमाता जनजागरण यात्रा' के तहत अयोध्या पहुंचे और शनिवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।इससे पूर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन