हिमाचल: मानसून का कहर, किन्नौर में बाढ़ से सड़कें बंद, प्रशासन ने जारी की यात्रा सलाह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता से किन्नौर जिले के चोलिंग में बीती रात भारी वर्षा के बाद मीरू नाले में आई बाढ़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। बाढ़ और मलबे के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 (हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क) पूरी तरह बंद हो गया।

तेज बहाव के साथ आए मलबे में कुछ वाहन दब गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मौके पर मशीनें भेजकर सड़क बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।

सेब पर मौसम की मार, हिमाचल में ब्लूबेरी को बनाया जा रहा नया विकल्प ये खबर भी पढ़े : सेब पर मौसम की मार, हिमाचल में ब्लूबेरी को बनाया जा रहा नया विकल्प

उधर, प्रदेश के कई हिस्सों में रातभर तेज बारिश हुई और शुक्रवार को भी मौसम खराब बना हुआ। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि चोलिंग में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर आ गया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

मार्ग को जल्द खोलने के लिए मशीनें लगा दी गई हैं और सड़क बहाल करने का काम जारी है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।

प्रशासन ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

इस बीच, किन्नौर के रिब्बा क्षेत्र में भी तेज बारिश के बाद रिब्बा खड्ड में बाढ़ आ गई। इसके चलते रिब्बा से कण्डे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गया।

अभी तक इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन कर रहा है और रास्ता खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम को देखते हुए ही यात्रा करने की अपील की है।

प्रदेश में मानसून की शुरुआत से ही वर्षा जनित घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सामान्य समय से पांच दिन की देरी के बाद 30 जून को पहुंचे मानसून के बाद पिछले तीन दिनों में अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में धोंदल नाला के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एचआरटीसी के परिचालक ज्ञान सिंह की मौत हो गई।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार लगातार बारिश से सड़कें, बिजली और पेयजल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई कच्चे मकान और पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

सीवान। जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गुरुवार रात...
बिहार 
सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सीवान: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार

सीवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-गोपालगंज हाईवे पर कुशवाहा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार...
बिहार 
सीवान: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार

बंगाल में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, मसौदा विधेयक को कैबिनेट की हरी झंडी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, मसौदा विधेयक को कैबिनेट की हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप