वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

‘प्रिय केलकर जी’ विषय पर अभिवाचन कार्यक्रम होगा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आगामी 20 जुलाई, सोमवार को अपराह्न एक बजे से यशवंत राव केलकर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 'प्रिय केलकर जी' विषय आधारित अभिवाचन और विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी काशी प्रांत के मंत्री शिवम सिंह ने दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रिय केलकर जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रघुराज किशोर तिवारी रहेंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभाविप के प्रेरणा स्रोत, राष्ट्र चिंतक, महान शिक्षाविद यशवंत राव केलकर का जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है, जिसमें देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजन हो रहे हैं।

10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

काशी में लंबे समय तक कार्य करने वाले पूर्व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह आयोजन होने से वर्तमान कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। नवीन कार्यकर्ताओं और पूर्व कार्यकर्ताओं के संयुक्त आयोजन को स्नेह मिलन कार्यक्रम का नाम दिया गया है।

इस आयोजन के अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रांत संगठन मंत्री आकाश, प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी सहित प्रांत, विभाग, विश्वविद्यालय इकाई के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक विनोद कुमार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में बैकडोर भर्ती...
हिमाचल 
 हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड भर्ती पर भाजपा का हमला, विधायक ने लगाए बैकडोर नियुक्ति के आरोप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान के दौरान नारकोटिक्स...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार रात दो बाइकों के...
पश्चिम बंगाल 
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

कोलकाता। सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी (एसएनयू) के विधि विभाग और सिटिज़न्स फॉर जस्टिस (सी4जे) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को "यूनिफॉर्म...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

सोनम वांगचुक को कैसे हटाया गया? 30 सेकंड का प्लान, फोन जैमर और सफेद पर्दे के पीछे चला पूरा ऑपरेशन

नई दिल्ली: भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग...
सोनम वांगचुक को कैसे हटाया गया? 30 सेकंड का प्लान, फोन जैमर और सफेद पर्दे के पीछे चला पूरा ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर